CG Crime News: कार और बाइक से पैसे उड़ाने में माहिर गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीन राज्यों में फैला था नेटवर्क

CG Crime News: कार और बाइक से पैसे उड़ाने में माहिर गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीन राज्यों में फैला था नेटवर्क

CG Crime News: रायगढ़। जिला पुलिस ने तीन राज्यों मध्यप्रदेेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में उठाईिगरी की वारदात करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। एक साल के भीतर ही इस गिरोह ने 15 वारदातों को अंजाम दिया है। शातिर अपराधी की गिरफ्तारी हो चुकी है और उसके सहयोगी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी अरविंद प्रताप सिंह उर्फ अरविंद नट अपने सहयोगी ओमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया के साथ छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लगातार सक्रिय रहा है।

पुलिस को तब बड़े गिरोह की शंका हुई थी, जब लैलूंगा में बुधवारी बाजार में बाइक की डिक्की से उठाईिगरी हुई और फिर तुरंत बाद स्टेट बैंक लैलूंगा के पास भी इसी तरह की घटना सामने आयी। इसे देख कर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस की तकनीकी टीम को जांच में लगाया। सीसीटीवी के जरिए अरविंद और बच्चा की जानकारी मिल गई थी।

ठेकेदारी के साथ उठाईिगरी

दिलचस्प बात यह है कि मुख्य आरोपी अरविंद ठेकेदार था। उसने अनूपपुर के ग्राम भलगढ़ के निवासी ओमप्रकाश के साथ मध्यप्रदेश के शहडोल, ओडिशा के सुंदरगढ़ और झारसुगड़ा में भी एक साल के अंदर दर्जनभर उठाईिगरी, लूटपाट और चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जशपुर और रायगढ़ में भी सक्रिय रहा। लैलूंगा में उसने बड़ा हाथ मारा था। बाइक से दो लाख 15 हजार रुपये निकाल लिए थे।

इसके अलावा यहीं दूसरी वारदात में 40 हजार की उठाईिगरी की थी। फिर लैलूंगा में ही एक खड़ी कार के कांच को तोड़ कर अंदर रखा 59 हजार रुपये निकाल लिए थे। एक और बाइक से 50 हजार की उठाईिगरी की थी। इस तरह वह बड़ी रकम वाले वाहनों को निशाना बनाता था।

लूट के पैसे से ही उसने एक बाइक खरीदी थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह बाइक की डिक्की खोलने के लिए डुप्लीकेट चाबी का सहारा लेता था। इसके अलावा कार का शीशा नहीं खुलता था तो वह कांच तोड़ देता था। केवल पेचकस के जरिए वह वारदात को अंजाम देता रहा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *