Durg Crime News: B.Ed छात्रा की हत्या, घर में बुलाकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Durg Crime News: B.Ed छात्रा की हत्या, घर में बुलाकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Durg Crime News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने छात्रा को अपने मकान में बुलाया था, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर युवक ने छात्रा को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका युवती का नाम यूनेश्वरी वर्मा 26 वर्ष था और दुर्ग में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी युवक का नाम कर्तिक राम साहू है।

यह पूरा मामला पदमनाभपुर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर का है। पुलिस को युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना दोपहर दो बजे मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती का शव कमरे में पड़ा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, कार्तिक राम साहू 27 वर्ष सुभाष नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। वहीं, मृतिका बीएड की छात्रा थी और पुलगांव में किराये के मकान में रहती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।

कार्तिक राम साहू से मृतिका मिलने के लिए उसके मकान आया करती थी। घटना वाले दिन भी मिलने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान विवाद हुआ और आरोपी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतिका छात्रा के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

दुर्ग पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 103(1) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

घटनास्थल 

किराये का मकान, सुभाष नगर, पद्मनाभपुर, दुर्ग

आरोपी का नाम

कार्तिक राम साहू 27 वर्ष, निवासी देंगरापार जिला बालोद

घटना में इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर पुलिस स्टाफ की कार्रवाई व प्रभावी विवेचना में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *