CG Teacher Suspended: शराबी शिक्षक निलंबित, जनगणना प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों से दुर्व्यवहार, डीईओ ने किया निलंबित…

CG  Teacher Suspended: शराबी शिक्षक निलंबित, जनगणना प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों से दुर्व्यवहार, डीईओ ने किया निलंबित…

CG Teacher Suspended: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शराबी प्रधान अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक जनगणना ड्यूटी के लिए प्रगणक के रूप में प्रशिक्षण 11 व 12 अप्रैल को एकलव्य आवासीय विद्यालय करपावण्ड में रखा गया था। इस दौरान प्राथमिक शाला आवंराभाटा बकावण्ड में पदस्थ प्रधान अध्यापक टिकम ठाकुर नशे में धुत्त मिले थे। प्रधान अध्यापक नशे में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद उच्च अधिकारियों व मास्टर ट्रेनर से दुर्व्यवहार करने लगे। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी से की।

शिकायत को जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लिया और प्रधान अध्यापक को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम का दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी दरभा जिला बस्तर होगा। साथ ही निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी। नीचे देखें जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश…

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *