Teejan Bai Health Update: छत्तीसगढ़ की शान पद्म विभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, सीएम विष्णु देव साय ने फोन पर जाना हालचाल

Teejan Bai Health Update: छत्तीसगढ़ की शान पद्म विभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी,  सीएम विष्णु देव साय ने फोन पर जाना हालचाल

रायपुर, 04 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण एवं विश्वविख्यात पंडवानी गायिका श्रीमती तीजन बाई के परिजनों से दूरभाष के माध्यम उनका हालचाल जाना तथा मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

श्रीमती तीजन बाई से विधायक श्री अनुज शर्मा एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज एम्स पहुंचकर मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने श्रीमती तीजन बाई के परिजनों से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरभाष पर बातचीत भी कराई।

विधायक श्री शर्मा ने कहा कि “पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई हमारी लोककला की अमूल्य धरोहर हैं। मैं उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।”

कलेक्टर डॉ. सिंह ने श्रीमती तीजन बाई के परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *