Raipur Red Room Techno Party: रायपुर में अब रेड रूम टेक्नो पार्टी का आयोजन, विज्ञापन में कम उम्र की लड़कियां भड़काऊ कपड़े में आईं नजर…वीडियो वायरल, देखें…

Raipur Red Room Techno Party: रायपुर में अब रेड रूम टेक्नो पार्टी का आयोजन, विज्ञापन में कम उम्र की लड़कियां भड़काऊ कपड़े में आईं नजर…वीडियो वायरल, देखें…

Raipur Red Room Techno Party: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दिनों न्यूड पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मामले में हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद पार्टी को कैंसिल किया गया था। साथ ही आयोजन करने वाले और विज्ञापन को शेयर करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। मामले को अभी महीने भर भी नहीं हुये थे कि अब ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ का विज्ञापन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह पार्टी 15 मई को वीआईपी रोड स्थित एक कैफे में आयोजित किये जाने की बात कही जा रही है।

तीन श्रेणियों  में टिकट तय

पार्टी के लिए तीन भागों में टिकट तय किए गए हैं। पहली श्रेणी में 8 हजार की टिकट फिर 10 हजार, 20 हजार और 40 हजार तक के रेट तय किए गए हैं। ये कार्यक्रम चर्चित ‘फर्जी कैफे’ में 15 मई शुक्रवार की शाम 6 बजे से 11 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम को लेकर वीडियो और विज्ञापन भी इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया साइट पर वायरल किया गया है। वीडियो में कार्यक्रम का प्रचार करने वाली लड़कियां काफी कम उम्र की दिख रही है। वायरल वीडियो में ‘नो रूल्स’ ‘ऑल नाइट’ ‘फुल टेक्नो वाइब जैसे कैच वर्ड का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में अश्लील गानों के साथ नशा परोसे जाने का भी दावा किया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस तरह के आयोजन का विरोध भी कर रहे हैं। हिंदू संगठन ने चेतावनी दी हैं कि इस तरह के आयोजन को तत्काल रद्द किया जाए। साथ ही विज्ञापन शेयर करने वाले और कार्यक्रम आयोजित करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाए। कार्रवाई नहीं होने पर हिंदू संगठन के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADCP (सेंट्रल जोन) तारकेश्वर पटेल ने NPG.NEWS  से बातचीत में बताया कि मीडिया के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी। आयोजन को निरस्त कर दिया गया है। शांति व्यवस्था भंग करने वाले आयोजन जहां भी होंगे पुलिस उनपर कार्रवाई करेगी। आयोजकों को भी चिन्हित कर पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। साथ ही संबंधित कैफे को निर्देश जारी किए गए हैं कि बिना अनुमति किसी भी तरह का संदिग्ध आयोजन न किया जाए।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *