CG Employees News: ड्राइवरों और भृत्यों पर दबाव बनाकर अधिकारी अपने कार्यालयों में कर रहे संलग्न, फेडरेशन ने मांगी संलग्नीकरण की जानकारी…

CG Employees News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को अन्य कार्यालयों में संलग्न की जानकारी अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने समस्त जिला संयोजक से मांगी है। फेडरेशन ने कहा कि वाहन चालकों व भृत्यों को उच्च अधिकारियों के द्वारा अपने कार्यालयों में संलग्न करने की लगातार शिकायतें मिल रही है। इनके कारण संबंधित विभागों को कर्मचारियों के वेतन आहरण एवं प्रशासनिक कार्यो में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
फेडरेशन ने कहा कि वर्तमान में जांजगीर-चांपा जिले में भी इस प्रकार का एक प्रकरण प्रकाश में आया है, जिसमें एक अधिकारी एवं वाहन चालक के बीच हुई चर्चा सोशल मीडिया में व्यापक रूप से वायरल हुई। ऐसे प्रकरणों के कारण फेडरेशन से संबद्ध विभिन्न संगठनों के बीच आपसी टकराव की स्थिति भी निर्मित हो रही है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सदैव अपने संबद्ध संगठनों के मध्य आपसी सगन्तय, विश्वास एवं सौहार्द का पक्षघर रहा है। प्रदेशभर में इस प्रकार के प्रकरणों में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। कई उच्च पदस्थ अधिकारियों के यहां एक से अधिक वाहन चालक अथवा नृत्य कार्यरत हैं तथा संबंधित अधिकारियों के स्थानांतरण के उपरांत भी इन कर्मचारियों को मूल विभाग में वापस नहीं भेजा जा रहा है।
फेडरेशन से संबद्ध सभी जिला संयोजकों से अनुरोध है कि अपने जिले के अंतर्गत विभिन्न विभागों के ऐसे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, वाहन बालकों एवं भृत्यों की जानकारी सूची, जो अन्य कार्यालयों में संलग्न होकर कार्यरत हैं, शीघ्र फेडरेशन को उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि इस समस्या के समाधान हेतु आगामी राज्य स्तरीय परामर्शदात्री बैठक में विषय को प्रमुखता से उठाया जा सके।

