Raipur News: साले का मर्डर, बस इतनी सी बात पर जीजा ने चापड़ मारकर उतारा मौत के घाट…

Raipur News: साले का मर्डर, बस इतनी सी बात पर जीजा ने चापड़ मारकर उतारा मौत के घाट…

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में जीजा ने अपने ही साले की चापड़ मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम प्रकाश साहू है। मृतक का नाम गिरधर गोपाल था।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, पीड़ित भुवनलाल साहू ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वो ग्राम सरोरा उरला में रहता है और चौकीदारी का कार्य करता है। प्रार्थी के घर में उसका पुत्र गिरधर गोपाल, पुत्री व दामाद प्रकाश साहू रहता था। पिछले 3 सालों से दामाद ससुराल में ही रह रहा था। इस वजह से उसका पुत्र हर दिन दामाद को ससुराल में रहने का ताना देकर परेशान करता था। इस बात से परेशान होकर दामाद के द्वारा 13 मई 2026 को रिंगरोड नं. 2 ग्राम सरोरा साहू पान ठेला के पास गिरधर गोपाल की चापड़ मारकर हत्या कर दिया। आरोपी के खिलाफ थाना उरला में अपराध क्रमांक 190/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उच्च अधिकारियों के निर्देश व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा घटना में शामिल फरार आरोपी प्रकाश साहू की तलाश की गई। आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्रवाई कर प्रकाश साहू को दबोचा गया। साथ ही उसके कब्जे से घटना में शामिल 1 नग चापड़ जब्त किया गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ आगे की जाँच कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

प्रकाश साहू पिता बिसालिक साहू उम्र 39 साल निवासी सरोरा चर्च के पास हाल मजदूर नगर शिव मोहल्ला थाना उरला रायपुर।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *