Mahasamund News: 5 करोड़ का गांजा किया गया नष्ट, सुखे नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Mahasamund News: 5 करोड़ का गांजा किया गया नष्ट, सुखे नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Mahasamund News: महासमुंद। छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जब्त 10 क्विंटल गांजे को नष्ट किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 5 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस द्वारा एक हफ्ते के भीतर 10 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा नष्ट किया है। शासन की गाइडलाइन के अनुरूप नष्टीकरण किया गया।

महासमुंद जिले के विभिन्न थानो में दर्ज 18 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जप्त 999.200 किलो (09 क्विं. 99 किलो 200 ग्राम) अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी कुल किमत कुल 05 करोड़, 04 लाख, 23 हजार 300 रुपये की, नष्टीकरण की कार्यवाही आज 17 अप्रैल को बालाजी प्लाॅन्ट बेलसोण्डा, महासमुंद में, जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक महासमुंद, सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सदस्य जिला आबकारी अधिकारियों की मौजूदगी में सत्यापन के बाद किया गया।

इस नष्टीकरण की कार्रवाई में महासमुन्द जिले के विभिन्न थानो में दर्ज 18 प्रकरणों में थाना कोमाखान का 7 प्रकरण, थाना बसना का 7 प्रकारण, थाना सांकरा का 1 प्रकरण, थाना सिंघोड़ा का 2 प्रकरण एवं थाना पिथौरा का 1 प्रकरण जप्त अवैध मादक पदार्थ गान्जा के शामिल है। नष्टीकरण प्रकरणों में वर्ष 2025 के 2 प्रकरण जो कि थाना सिंघोड़ा के है तथा शेष 16 प्रकरण वर्ष 2026 के है जो थाना कोमाखान, बसना, सांकरा व थाना पिथौरा के है।

माह अप्रैल में 11 अप्रैल को भी एनडीपीएस एक्ट के दर्ज तीन प्रकरणों में जब्त 996.660 किलो (09 क्विं. 96 किलो 660 ग्राम) मादक पदार्थ गान्जा का नष्टीकरण किया गया था।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *