M Ed में प्रवेश: विभागीय पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी: देखें SCERT द्वारा जारी चयन सूची

रायपुर। 11 सितंबर 2026| संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद SCERT द्वारा आयोजित प्री एमएड परीक्षा परिणाम के आधार पर चयन समिति ने एमएड विभागीय पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी करने के साथ ही एडमिशन को लेकर भी जरुरी दिशा निर्देश जारी किया है।
चयनित अभ्यर्थियों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे 22 सितंबर 2026 समय शाम 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, बिलासपुर (छग) में स्वयं उपस्थित होकर समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं अपेक्षित दस्तावेजों सहित औपचारिक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने कहा गया है।
देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची व संचालक SCERT का जरुरी दिशा निर्देशप्रवे
संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, के 25 मार्च 2026 के निर्देशानुसार एवं परिषद द्वारा 21 जुलाई 2026 को आयोजित प्री. एम.एड. परीक्षा के परीक्षा परिणाम के आधार पर, इस संस्थान में गठित चयन समिति की संस्तुति एवं अनुमोदन के पश्चात शैक्षिक सत्र 2026-28 हेतु एम.एड. (विभागीय) पाठ्क्रम में प्रवेश हेतु इन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
अतः चयनित समस्त अभ्यर्थियों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे 22 सितंबर 2026 समय शाम 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, बिलासपुर (छग) में स्वयं उपस्थित होकर समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं अपेक्षित दस्तावेजों सहित औपचारिक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। निर्धारित तिथि के उपरांत किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति प्रदान नही की जाएगीद्ध
देखें लिस्ट

