Kawardha Crime News: अश्लील वीडियो, जबरन संबंध, फिर मर्डर! ब्लैकमेलर को महिला ने दी खौफनाक सजा, शव के टुकड़े कर खेत में फेंका

Kawardha Crime News: अश्लील वीडियो, जबरन संबंध, फिर मर्डर! ब्लैकमेलर को महिला ने दी खौफनाक सजा, शव के टुकड़े कर खेत में फेंका

Kawardha Crime News: कवर्धा। जिले में बोरी के अंदर टुकड़ों में मिली लाश के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। साथ ही सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा भी किया है। जांच में सामने आया कि मृतक ने गांव की ही एक महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था। सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला को पिछले कई दिनों से ब्लैकमेल कर जबरन संबंध बना रहा था। मृतक की हरकतों से परेशान महिला ने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी, फिर शव के टुकड़े कर बोरी में भरकर गांव के खेत में फेंक दिए थे। मामले में महिला के पति, देवर समेत तीन को गिरफ्तार कर इस पूरे मामले का खुलासा किया गया।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला थाना पांडातराई क्षेत्र के ग्राम बैरसारी का है। मृतक कोमल वर्मा अपने घर से 28 मई की रात को निकला था, जिसके बाद सुबह तक घर नहीं लौटा। अगले दिन परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिलने पर थाने में गुम इंसान की शिकायत दर्ज करवाई थी।

टूकड़ों में शव

पुलिस द्वारा युवक की तलाश की जा रही थी। इसी बीच पांडातराई क्षेत्र के ग्राम सोंढा में बोरी के अंदर एक युवक की लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बोरी को खुलवाया गया तो शव कई टुकड़ों में था। साथ ही मृतक के हाथ रस्सी से भी बंधे हुए थे।

पुलिस ने मृतक की पहचान गुमशुदा युवक कोमल वर्मा के रूप में की। साथ ही मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू की गई। मृतक के काॅल डिटेल्स के आधार पर अंतिम बार उसकी बातचीत गांव की ही एक महिला मंदाकिनी वर्मा से हुई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मंदाकिनी को हिरासत में लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या करने की बात कबूल की।

अश्लील वीडियो बनाकर लगातार कर रहा था ब्लैकमेल

पूछताछ में महिला ने बताया कि आरोपी कोमल वर्मा ने अश्लील वीडियो बना लिया था। वीडियो के माध्यम से उसे लगातार ब्लैकमेल कर वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था।

आरोपी महिला के अनुसार घटना वाली रात भी मृतक द्वारा फिर से संपर्क कर संबंध बनाने का दबाव बनाया गया था। मृतक की हरकत से परेशान होकर उसने उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। महिला ने कोमल वर्मा को अपने घर बुलाया। घर पहुंचने पर घर निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले सरिया मोड़ने के बड़े पाना से सिर पर जोरदार वार किया। इसी बीच महिला का पति रामस्नेही वर्मा जाग गया और उसे घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद रामस्नेही वर्मा व पत्नी मंदाकिनी वर्मा ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

रातभर शव को घर में रखे, दूसरे दिन लगाये ठिकाना 

हत्या के बाद शव को रात भर घर में ही छिपाकर रखे। दूसरे दिन रामस्नेही वर्मा ने अपने भाई रूपेश वर्मा के साथ मिलकर शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर के माध्यम से थाना पांडातराई क्षेत्र के ग्राम सोंढा ले जाकर ठिकाने लगा दिए थे।

गिरफ्तार आरोपी

1. रामस्नेही वर्मा, निवासी ग्राम बैहरसरी, चौकी पौड़ी थाना बोडला जिला कबीरधाम

2. मंदाकिनी वर्मा, निवासी ग्राम बैहरसरी, चौकी पौड़ी थाना बोडला जिला कबीरधाम

3. रूपेश वर्मा, निवासी ग्राम बैहरसरी, चौकी पौड़ी थाना बोडला जिला कबीरधाम

प्रकरण में अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 103(1), 238(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *