Durg News: BSP स्क्रैप घोटाला: GM और इंजीनियरिंग एसोसिएट गिरफ्तार, 90 लाख का लोहा, 3 करोड़ से ऊपर की गाड़ियां और मशीनें जब्त

Durg News: दुर्ग। बीएसपी से लौह स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने एक और और बड़ी कार्रवाई की है। स्क्रैप चोरी करने वाले प्लांट के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में SMS 3 के जीएम (GM) और इंजीनियरिंग एसोसिएट शामिल है। अबतक कुल 15 आरोपियों की इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों के द्वारा पिछले 4-5 माह से योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, 26 मई को मुखबिर से सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित एके ट्रेडर्स प्लॉट क्रमांक-18, एचआईए हथखोज भिलाई में पुलिस टीम द्वारा जांच की गई। मौके पर विभिन्न हाईवा, ट्रक एवं अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग सामग्री भरी हुई पाई गई। साथ ही बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप अलग-अलग ढेरों में जमा मिला।
जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान बीएसपी के लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे जमा किया जा रहा था। मौके से लगभग 250 टन लौह प्लेट, बीम कटिंग व अन्य लौह सामग्री जब्त की गई। इसके आलावा स्क्रैप परिवहन व लोडिंग में प्रयुक्त वाहन, जेसीबी, हाईड्रा अन्य मशीनरी भी जब्त की गई।
जाँच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर पूर्व में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जाँच को आगे बढ़ाते हुए बीएसपी के दो अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी हिमांशु भूषण मलिक, मनोज कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया गया। मामले में अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
आरोपी का नाम
1. हिमांशु भूषण मलिक,GM, SMS 3 उम्र 54 वर्ष, निवासी भिलाई।
2. मनोज कुमार देवांगन ENGINEERING ASSOCIATE SMS 3, उम्र 58 वर्ष, रिसाली।
जब्त सामग्री
1. लगभग 250 टन लौह प्लेट, बीम एवं लौह कटिंग सामग्री, 90 लाख रुपये मूल्य।
2. हाईवा वाहन क्रमांक CG 04 QT 8797।
3. ट्रक क्रमांक CG 10 R 2004।
4. हाईवा वाहन क्रमांक CG 08 AW 1475।
5. ट्रक क्रमांक CG 07 MB 2455।
6. टाटा 1109 वाहन क्रमांक CG 07 CA 6977।
7. टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JB 9616।
8. जेसीबी वाहन क्रमांक CG 08 AY 8496।
9. हाईड्रा वाहन क्रमांक CG 07 CW 8063।
10. चेन माउंटिंग मशीन एवं डस्ट छानने हेतु प्रयुक्त 05 लोहे की मशीनें।
11. कुल जप्ती मूल्य लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये।
इस कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई की पुलिस टीम, विवेचना अधिकारियों एवं तकनीकी सहायता प्रदान करने वाले पुलिस कर्मचारियों की भूमिका रही। टीम द्वारा सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण व प्रभावी विवेचना के माध्यम से प्रकरण में लगातार कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

