CM ने दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, देखिए सीएम के 3 दिन की दिल्ली दौरें की तस्वीरें

CM ने दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, देखिए सीएम के 3 दिन की दिल्ली दौरें की तस्वीरें


 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली प्रवास पर हैं। आज उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मालूम हो कि सीएम विष्णुदेव तीन दिन के दिल्ली प्रवास पर हैं। पहले दिन 24 मई को दिल्ली लाल किला मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल हुए थे।

दूसरे दिन 25 मई को सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश के विकास में राज्यों की सक्रिय भूमिका और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

आज तीसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं, निवेश, सुशासन और आदिवासी क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी साझा की।

आज शाम 4ः15 मीनट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली से रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से अटल नगर सीएम हाउस पहुंचेंगे और शाम छह बजे मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।  

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *