CG Teacher News: शिक्षिका बोली; 13 हजार वेतन दिखाकर दिए सिर्फ 5 हजार!

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
जांजगीर।10 मई 2026| छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के जीएलडी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका गीता महंत ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है।
शिकायत में शिक्षिका ने स्कूल संचालक व प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना, वेतन में कटौती, पीएफ राशि जमा नहीं करने तथा बिना नोटिस नौकरी से निकालने जैसे आरोप लगाई है।
गीता महंत वर्ष 2021 से विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। उन्हें प्रतिमाह 13,336 रुपए वेतन दर्शाया जाता था, लेकिन उसमें से 8336 रुपए अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर केवल 5000 रुपए ही दिए जाते थे। शिक्षिका का कहना है, विद्यालय प्रबंधन शासन को अधिक वेतन दिखाकर नियमों का उल्लंघन कर रहा है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाई है, शासकीय अवकाशों में भी उन्हें स्कूल बुलाया जाता था तथा विरोध करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
अप्रैल 2026 में पारिवारिक कार्यक्रम के लिए अवकाश मांगने पर स्कूल प्रबंधन ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकाल दिया।
शिक्षिका ने कलेक्टर, डीईओ, महिला थाना एवं नवागढ़ थाना में शिकायत की प्रतिलिपि भेजी है। साथ ही नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र एवं वाट्सएप चैट सहित कई दस्तावेज जमा की है।
एके पाटले, बीईओ नवागढ़ ने बताय, शिक्षिका की शिकायत पर जांच टीम गठित कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से स्कूल प्रबंधक पर उचित एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

