CG Suspend News: 14.77 लाख का गोबर खाद घोटाला, कैम्पा शाखा प्रभारी निलंबित… जानिए पूरा मामला…

CG Suspend News: 14.77 लाख का गोबर खाद घोटाला, कैम्पा शाखा प्रभारी निलंबित… जानिए पूरा मामला…

CG Suspend News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमण्डल में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वृक्षारोपण कार्य के लिए गोबर खाद खरीदी में वित्तीय गड़बड़ी करने वाले मरवाही वनमंडल के कैम्पा शाखा प्रभारी एवं सहायक ग्रेड-07 भूपेंद्र कुमार साहू को निलंबित कर दिया है। सहायक ग्रेड पर वृक्षारोपण कार्य के लिए गोबर खाद खरीदी में वित्तीय अनियमितता, फर्जी दस्तावेज तैयार कर गड़बड़ी करने का आरोप है।

जानिए पूरा मामला 

दरअसल, वर्ष 2022 के वृक्षारोपण कार्य हेतु गोबर खाद क्रय में व्यापक अनियमितता, कूट रचित प्रमाण-पत्रों के सहारे 14.77.600 का अवैध लेखा व शासकीय धन के गबन संबंधी गंभीर शिकायतें सहीं पाई गई। इस अवधि में कैम्पा (CAMPA) शाखा प्रभारी के रूप में कार्यरत भूपेंद्र कुमार साहू, सहायक ग्रेड-02 ‌द्वारा अपने दायित्वों के विपरीत कार्य करते हुए फर्जी दस्तावेजों के सहारे गड़बड़ी की थी। साहू द्वारा जानबूझकर वनमंडलाधिकारी को अंधकार में रखकर फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर LOC तैयार कराई गई।

जांच के दौरान भी भ्रामक जानकारी देकर लापरवाही बरती गई थी। भूपेंद्र कुमार साहू, सहायक ग्रेड-02 कैम्पा शाखा प्रभारी का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विरुद्ध होने पर तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया गया।

निलंबन अवधि में भूपेंद्र कुमार साहू का मुख्यालय कार्यालय मुख्य वन संरक्षक, बिलासपुर वृत्त बिलासपुर रहेगा। इन्हें निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भते की पात्रता होगी। इन्हें बिना सक्षम स्वीकृति के मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

नीचे देखें आदेश 

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *