CG News: RTE राज्य सरकार ने बनाई कमेटी, प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की माँग का असर, देखें आदेश…

CG News: रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन , स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की वर्षों की लंबित मांग को पूरा करते हुए शिक्षा के अधिकार कानून के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि को वृद्धि करने संबंधित कमेटी का गठन कर दिया है.
कमेटी गठन होने के पश्चात कमेटी द्वारा अनुशंसित फीस ही निजी स्कूलों को प्रतिपूर्ति राशि के रूप में स्कूल शिक्षा विभाग प्रदान करेगा.
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने माननीय मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है.
बता दें, 14 वर्षों से फीस वृद्धि ना होने को लेकर छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने 1 मार्च से 17 मई तक असहयोग आंदोलन किया था जिसके बाद प्रतिपूर्ति राशि के पुन: निर्धारण के लिए कमेटी के गठन का आश्वासन शासन ने दिया था.

