CG News: शौचालय गया चालक और गायब हो गया 50 लाख का ट्रक, GPS की मदद से महज 2 घंटे में चोर गिरफ्तार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 50 लाख के ट्रक को गायब करने वाले दो चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घटना को तब अंजाम दिया जब चालक ट्रक को किनारे लगाकर शौचालय गया था। पुलिस ने जीपीएस की मदद से दोनों आरोपियों को घटना के 2 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।
DCP पश्चिम रायपुर रॉबिनसन गुड़िया, ADCP राहुल देव शर्मा के निर्देश पर पुरानी बस्ती पुलिस ने चोरी की घटना पर तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को पकड़ा गया।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, 14 अगस्त को पीड़ित द्वारा सूचना दी गई कि वह 16 चक्का ट्रक क्रमांक CG-21-J-9580 लेकर टाटीबंध क्षेत्र में रुका हुआ था। इसी दौरान शौचालय जाने के लिए ट्रक को खड़ा कर कुछ समय के लिए दूर गया। वापस लौटने पर ट्रक मौके से गायब मिला। चोरी गए ट्रक की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख बताई गई। जिस पर थाना आमानाका में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा बिना विलंब तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ट्रक में लगे GPS की लोकेशन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रक का लगातार पीछा किया तथा संभावित मार्गों पर प्रभावी कार्रवाई की।
पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप महज 2 घंटे के भीतर चोरी गए 16 चक्का ट्रक को बरामद कर लिया गया। साथ ही घटना में संलिप्त आरोपी चोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की तत्परता से लगभग 50 लाख कीमत के चोरी गए वाहन की त्वरित बरामदगी के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है।
आरोपी
जगदीश सिंग पिता जोगेन्दर सिंग, 45 साल, हाल पता- आरडीए कॉलोनी बंगाली होटल के पास थाना कबीरनगर

