CG Liquar Scam: लॉकडाउन में अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल दो वाहन जब्त, अब तक कुल 26 वाहनों की हुई है जाती…

CG Liquar Scam: रायपुर। शराब सिंडिकेट के द्वारा लॉकडाउन के समय अवैध शराब परिवहन करने के मामले में मामले ईओडब्लू ने दो वाहनों को जब्त किया है। एन व्ही डिस्टलरीज में लॉकडाउन के समय अवैध शराब के परिवहन में यह दोनों गड़िया प्रयुक्त थीं। शराब सिंडिकेट द्वारा लॉकडाउन के समय शराब का अवैध परिवहन किया गया था। बता दे शराब घोटाले मामले ने ईओडब्लू ने अब तक 26 वाहनों को जप्त किया है।
राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण, एंटी करप्शन ब्यूरो ने धारा- 7, 12 पी.सी. एक्ट 1988 (यथा संशोधित अधिनियम 2018) एवं धारा 120बी, 420, 467, 468, 471 भादवि में विवेचना में पूछताछ के दौरान पता चला कि लॉकडाउन कि मार्च-अप्रैल 2020 के दौरान एन.व्ही. डिस्टलरीज से आबकारी अधिकारियों के माध्यम से अवैध शराब का परिवहन वाहन क्र. CG04-MF-1274 एवं CG04-MC-2618 के जरिये रायपुर तथा दुर्ग के विभिन्न होटल एवं बार में किया गया तथा अधिक दाम पर बेचा गया और प्राप्त रकम को सिंडिकेट तक पहुंचाया जाता था। इस परिप्रेक्ष्य में दिनेश अग्रवाल के श्री साईं ट्रांसपोर्ट के वाहन क्र. CG04-MF-1274 एवं CG04-MC-2618 जब्त किया गया है।
वर्तमान में उक्त दोनों वाहन गैस परिवहन के कार्य में लगी हुई थी। ब्यूरो द्वारा इस प्रकरण में 26 वाहनों की जप्ती की कार्यवाही अब तक की जा चुकी है।

