CG Holiday News: स्थानीय अवकाश, इस जिले में स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

CG Holiday News: स्थानीय अवकाश, इस जिले में स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

CG Holiday News: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। यह अवकाश रथयात्रा गोंचा पर्व पर रहेगा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने यह घोषणा की हैं।

कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा कैलेंडर वर्ष 2026 के तहत गुरुवार 16 जुलाई को गोंचा पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसे संपूर्ण बस्तर जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार घोषित स्थानीय अवकाश दिवस पर कोषालय और उप-कोषालय आम दिनों की तरह ही यथावत खुले रहेंगे।

स्कूलों की साफ-सफाई, खाद-बीज उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं और लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा

कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि बारिश के मौसम में सर्पदंश एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने नक्सल पुनर्वसित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की सभी पात्रता आधारित योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने पर चर्चा की। कलेक्टर आकाश की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी स्कूल परिसरों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए होनहार विद्यार्थियों की पहचान कर आवेदन भरवाने तथा बेहतर तैयारी कराने के निर्देश दिए, ताकि जिले से अधिकाधिक विद्यार्थियों का चयन हो सके। बैठक में टैलेंट तिहार कार्यक्रम, बोलेगा बचपन गतिविधि, अपार आईडी, यू-डाइस, एमबीयू, पीएम श्री विद्यालयों के निर्माण कार्य, बाल वाटिका संचालन तथा पीएम पोषण योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान खाद-बीज के भंडारण एवं वितरण की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने अलनिनो के प्रभाव से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को सूखे की स्थिति हेतु आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए । इसके अलावा निजी खाद विक्रेताओं के यहां निर्धारित दर सूची का अनिवार्य रूप से प्रदर्शन कराने एवं नियमित निरीक्षण करने को भी कहा गया। बैठक में एग्रीस्टैक पंजीयन, खसरावार पंजीकरण एवं ऑनलाइन प्रविष्टियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने भूमि की आवश्यकता वाले प्रकरणों पर चर्चा करते हुए संबंधित एसडीएम द्वारा किए गए क्षेत्रीय निरीक्षण का संज्ञान लिया गया तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया गया।

कलेक्टर ने बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत आधार, जनधन खाता, आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी एवं शिक्षा, शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण, श्रमिक कार्ड, मनरेगा, वनाधिकार पट्टा, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जल जीवन मिशन, मृत्यु प्रमाण पत्र, ग्रामीण आजीविका मिशन तथा आय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने जिले के संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सेवा डेरा की व्यवस्थाओं, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के विभागवार लंबित प्रकरणों तथा सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में एफसीआई गोदामों में संग्रहित चावल की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *