CG Crime News: शराब के नशे में पत्नी की चरित्र पर करता था शक, आज जान ले ली

CG Crime News: शराब के नशे में पत्नी की चरित्र पर करता था शक, आज जान ले ली

भिलाई। 02 अगस्त 2026| छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामायापारा में अफेयर के शक में पति ने गुस्से में अपनी पत्नी पर हंसिया से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के नशे में पत्नी के चरित्र पर करता था शक

दुर्गा यादव (22) और घनश्याम यादव (25) की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। उनका 6 महीने का एक बच्चा है। घनश्याम यादव अदातन शराबी है। शराब के नशे में अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होते रहता था। परिवार के लोगों के मुताबिक, वह पहले भी कई बार दुर्गा के साथ मारपीट कर चुका था।

सुबह हुआ विवाद, हंसिया से किया जानलेवा हमला, शरीर के कई हिस्से पर किया वार

रविवार सुबह करीब 9:30 बजे एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि घनश्याम ने घर में रखे, हंसिया से पत्नी पर हमला कर दिया। उसने दुर्गा के माथे, गले और पीठ पर कई वार किए। हमले में खून से लथपथ महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी घनश्याम यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हंसिया जब्त कर लिया है।

एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रविवार सुबह भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हत्या तक पहुंच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *