CG Apex Bank Scam: 3 कर्मचारी बर्खास्त, 5 को हटाया गया, अपेक्स बैंक में 18 करोड़ गबन, पूरे मामले की ईओडब्ल्यू करेगी जांच…

CG Apex Bank Scam: 3 कर्मचारी बर्खास्त, 5 को हटाया गया, अपेक्स बैंक में 18 करोड़ गबन, पूरे मामले की ईओडब्ल्यू करेगी जांच…

CG Apex Bank Scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला अपेक्श बैंक शाखा में 18.13 करोड़ रूपए गबन मामले में राज्य सहकारी बैंक ने बड़ी कार्रवाई की है। तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत 3 को बर्खास्त और 5 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटा दिया गया है। इनमें शाखा प्रबंधक, दो नियमित कर्मचारी और 5 आउटसोर्सिंग कर्मचारी शामिल है। एक साथ आठ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 2021 से नवंबर 2024 के बीच शाखा कर्मचारियों ने समितियों और डीएमआर खातों में नियमों के विपरीत लेन-देन कर करोड़ो का हस्तांतरण किया गया था। इतने बड़ी हेराफेरी की शिकायत सामने आने के बाद राज्य सहकारी बैंक ने उच्च स्तरीय जांच और विशेष ऑडिट कराया गया, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई। मामले को गंभीरता से लिया गया और तत्कालीन शाखा प्रबंधक डीआर वाधमारे, लेखाधिकारी मीनाक्षी मांझी, लिपिक आशीष कुमार पटेल को बर्खास्त किया गया है। इसके अलावा पांच आउटसोर्सिंग कर्मचारी लिकेश कुमार बैरागी, रमाकांत श्रीवास्तव, अरूण चंद्राकर, खीरदास महंत और बालकृष्ण कर्ष को नौकरी से हटा दिया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि अधिकारी व कर्मचारी से नियमानुसार पूरी राशि वसूली जाएं।

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के वर्तमान अध्यक्ष प्राधिकृत अधिकारी ने कहा है कि अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच और विशेष आडिट कराया जाएगा। मामले की जांच के लिए ईओडब्ल्यू से सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है और जल्द ही जांच शुरू होगी।

केदार नाथ गुप्ता ने कहा है कि बैंकिंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के और गबन घोटालों पर रोक लगाने के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं। किसानों के नाम पर फर्जी लोन वितरण रोकरने के लिए भी नया साॅफटवेयर लागू किया गया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *