CG: सरकार का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों के लिए निगरानी समिति का गठन, स्कूल शिक्षा सचिव ने कलेक्टरों को जारी किया आदेश

CG: सरकार का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों के लिए निगरानी समिति का गठन, स्कूल शिक्षा सचिव ने कलेक्टरों को जारी किया आदेश

CG: रायपुर। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की निगरानी के लिए समिति का गठन किया गया है। स्कूल शिक्षा सचिव ने इसके लिए सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया है। यह समिति अशासकीय स्कूलों में फीस बढ़ोतरी तथा पुस्तक-गणवेश क्रय की शिकायतों की निगरानी करेगी। 

जिला स्तरीय निगरानी समिति

(1) कलेक्टर

(2) जिला शिक्षा अधिकारी

(3) सहायक आयुक्त, जी.एस.टी.

विकासखण्ड स्तर में जॉच दल समिति

(1) अनुविभागीय अधिकारी राजस्व

(2) विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी

(3) जी.एस.जी. इंस्पेक्टर

जारी पत्र में लिखा है…

”शासन के संज्ञान में यह बात आई है कि छत्तीसगढ़ में संचालित अशासकीय शालाओं द्वारा पालको को पुस्तक-गणवेश एवं सामग्री किसी एक ही फर्म से खरीदने हेतु बाध्य किया जा रहा है। फर्म के अप्रत्याशित दाम की वजह से पालकों पर वित्तीय बोझ बढ़ रहा है। समाचार पत्रों में उक्त संबंध में नियमित रूप से शिकायतें प्रकाशित हो रही है। उक्त प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए समिति का गठन किया गया है”

देखें नीचे स्कूल शिक्षा विभाग का पत्र…

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *