CG: सड़क हादसों पर लगाम लगाने परिवहन विभाग सख्त, दो दिवसीय चेकिंग अभियान में 364 वाहनों पर कार्रवाई, 4.81 लाख की वसूली

CG: सड़क हादसों पर लगाम लगाने परिवहन विभाग सख्त, दो दिवसीय चेकिंग अभियान में 364 वाहनों पर कार्रवाई, 4.81 लाख की वसूली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा दो दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया गया। परिवहन आयुक्त एस प्रकाश व अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर के निर्देश पर 24 से 25 अक्टूबर तक यह अभियान चला।

दो दिवसीय विशेष कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रशासनिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

जांच व कार्रवाई

प्रदेशभर में कुल 364 वाहनों पर कार्रवाई की गई। ​नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 4,81,300 (चार लाख इक्यासी हजार तीन सौ रुपये) का समन शुल्क अर्थदंड के रूप में वसूल किया गया।

उल्लंघन और आंकड़े

​बिना परमिट संचालित वाहन: 12

​बिना फिटनेस प्रमाण पत्र: 10

​बिना बीमा संचालित वाहन: 3

​बिना प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाण पत्र: 27

​अन्य कमियां/नियम उल्लंघन: 236

​वाहन जब्ती

नियमों के गंभीर उल्लंघनों के तहत कुल 5 वाहनों को मौके पर जब्त किया गया।

​परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई

नियमों के विपरीत संचालन पाए जाने पर कुल 19 मामलों में परमिट निरस्त करने हेतु अग्रिम प्रकरण तैयार किए गए हैं, जिनमें सर्वाधिक 17 प्रकरण अकेले रायपुर जिले से संबंधित हैं।

परिवहन विभाग की अपील 

सभी वाहन चालकों से अपील की गई कि वे वाहन संचालन से पूर्व वैध परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) आदि सभी कागजात पूर्ण रखें तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। भविष्य में भी यह विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *