CG: रायपुर में फर्जी वकील गिरफ्तार, काला कोर्ट पहनकर पहुंचा था कोर्ट, कई आधार कार्ड, आईडी जब्त…

CG: रायपुर में फर्जी वकील गिरफ्तार, काला कोर्ट पहनकर पहुंचा था कोर्ट, कई आधार कार्ड, आईडी जब्त…

CG: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक फर्जी वकील पकड़ाया है। आरोपी के पास से पुलिस ने कई आधार कार्ड, पहचान पत्र समेत आईडी जब्त की है। आरोपी एक क्लाइंट को अपने झांसे में लेकर उसका काम कराने के लिए पहुंचा हुआ था। इसी दौरान वहां मौजूद अधिवक्ताओं को जब संदेह हुआ तो उसे पकड़कर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला रायपुर कोर्ट परिसर का है। आज दोपहर एक व्यक्ति वकील जैसे कपड़े पहनकर न्यायालय परिसर पहुंचा हुआ था। खुद को कभी हरीश डहरिया तो कभी मनीष कुर्रे बता रहा था। परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं को जब संदेह हुआ तो उसे पकड़कर सिविल लाइन पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के कब्जे से 5 आधार कार्ड, पहचान आईडी समेत फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि एक क्लाइंट को झांसे में लेकर उसका काम करवाने के लिए कोर्ट पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद अधिवक्ताओं को जब उस पर शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी के साथ कुछ और लोग भी जुड़े हुए है। आरोपी से सिविल लाइन पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच के बाद आरोपी कौन है और वो कब से कोर्ट परिसर आ रहा है? इसकी जांच की जा रही है? साथ ही आरोपी ने ऐसे ही कितनों को चूना लगाया है, इसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस पूरे मामले के बारे में पता चल पाएगा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *