CG में भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, 19 यात्री घायल, तीन गंभीर

CG में भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, 19 यात्री घायल, तीन गंभीर

CG: बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में करीब 19 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घायलों में एक ही परिवार के पांच लोग भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सकरी बाइपास स्थित हाइवे पर यात्री बस की ट्रक के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस के अंदर से निकाला और फोन कर तत्काल एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया गया। हादसे में करीब 19 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर चोट (फ्रेक्चर) पहुंची है। बाकी घायलोें को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक ही परिवार के पांच लोग भी शामिल हैं।

जिला अस्पताल के डाॅक्टरों के मुताबिक, किसी भी घायल को जान का खतरा नहीं है। सभी का उपचार जारी है। वहीं, उपचार के बाद 15 यात्रियों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 4 का उपचार अभी जारी है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *