CG: भीख मांगने वाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, घर लौटते वक्त अपहरण कर दिए घटना को अंजाम

CG: भीख मांगने वाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, घर लौटते वक्त अपहरण कर दिए घटना को अंजाम

CG: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भीख मांगने वाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता जब घर लौट रही थी, इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसका अपहरण किया और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिए थे। पीड़िता की शिकायत पर दोनों को धर-दबोचा गया।

जानिए पूरा मामला

पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक वो भीख मांगकर अपना गुजर बसर करती है। 29 जुलाई की सुबह 7 बजे भीख मांगने अपने घर से निकली थी। भीख मांगकर करीब 11 बजे घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा के घर के पास रोड पर पहुंची ही थी, तभी आरोपी राजकुमार कंवर और छतराम कंवर वहां पहुंचे।

दोनों ने पीड़िता को पकड़कर जबरदस्ती खींचते हुए राजकुमार के घर ले गये। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता को जबरन महुआ की शराब पिलाये। नशे की वजह से पीड़िता जब मदहोश होकर जमीन पर गिर गई, तब दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इस शिकायत को एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने गंभीरता से लिया और ASP पंकज पटेल, SDOP सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैंकरा को जाँच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध में तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 70(1), 127(2) दर्ज किया। साथ ही टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। शिकायत के 4 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किये।

आरोपियों को 4 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों का जेल वारण्ट जारी करने पर उपजेल सक्ती भेजा गया। 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा, स ऊ नी लालाराम खूंटे, प्र0आर0 358 सुरेन्द्र खाण्डेकर, आर सूरज प्रताप, पवन भारद्वाज, म0आर0 392 सीमा सिदार, आरक्षक 140 अरूण चन्द्रा, आरक्षक 133 विजय कुर्रे का सक्रिय योगदान रहा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *