CG बिग ब्रेकिंग: शंकराचार्य, रावतपुरा, वरदान, सुयश, हेरिटेज, केयर एन केयर समेत इन 16 अस्पतालों को सरकार ने आयुष्मान योजना से किया ब्लैकलिस्टेड, बड़े अस्पताल तीन साल के लिए बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना में मरीजों से लूटमारी करने वाले अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया है। हेल्थ की टीम ने कुछ दिन पहले प्रदेश के 19 अस्पतालों की जांच की थी, जिसमें तीन को छोड़कर सबके खिलाफ बड़ी खामियां पाई गई। खबर में 19 अस्पतालों की लिस्ट लगी है, उसमें बिलासपुर का मेहता चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, रायपुर का विजन सेंटर आई हॉस्पिटल और सरगुजा के डीएचटी हॉस्पिटल को छोड़ सभी 16 अस्पतालों को एक साल से लेकर तीन साल के लिए आयुष्मान योजना से बाहर किया गया है। नीचे देखिए सभी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश…
आयुष्मान योजना से तीन साल के लिए बाहर किए जाने वाले अस्पतालों में भिलाई का शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रायपुर का रावतपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, वरदान हॉस्पिटल, अनंत साईं हॉस्पिटल और श्रीनिवास अस्पताल शामिल हैं। ये सभी अस्पताल अब तीन साल तक आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं कर पाएंगे। हालांकि, आयुष्मान के नियमों में अधिकतम एक साल के लिए ब्लैकलिस्टेड करने का नियम है। मगर इन अस्पतालों के खिलाफ इतनी गंभीर शिकायतें मिली कि स्वास्थ्य विभाग ने नोटशीट में तीन साल के लिए बाहर करने के लिए लिखा है…आदेश हर साल इनका नया निकाला जाएगा। ताकि, इसे कोई चैलेंज न कर सकें। इन 16 के अलावा दो दिन पहले रायपुर के मेडिलाइफ और लोटस अस्पताल को भी आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया गया है।
ये 16 अस्पताल हुए आयुष्मान से बाहर
1. श्री अनंत साई अस्पताल, रायपुर।
2. पल्स हॉस्पिटल, दुर्ग।
3. नेताम हॉस्पिटल, कोंडागांव।
4. हरिकृष्णा केयर हॉस्पिटल, कोरबा।
5. स्वामी चंद्रशेखरानंद हॉस्पिटल, बस्तर।
6. एसके केयर हॉस्पिटल् रायपुर।
7. जय जगन्नाथ हेल्थ केयर, कबीरधाम।
8. अशोक प्रसूति मंदिर, बिलासपुर।
9. केयर एंड केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर।
10 श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट साइंस, दुर्ग।
11. महावीर हॉस्पिटल, रायपुर।
12. श्रीनिवास हॉस्पिटल रायपुर।
13. वरदान हॉस्पिटल रायपुर।
14. सुयश इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रायपुर।
15. हेरिटेज हॉस्पिटल, रायपुर।
16. रावतपुर सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रायपुर।

