CG Crime News: जियो कंपनी का सुपरवाइजर बनकर की ठगी, तीसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जांजगीर। 02 नवंबर 2026| जियो कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेने और बाद में उसे दूसरे व्यक्ति को बेचकर 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में बलौदा पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अब्दुल गफूर खान (46) निवासी मचखंडा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है।
पढ़िए क्या है मामला?
विमलेश कुमार अहिर निवासी खिसोरा ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 जुलाई 2026 को सन्नी लाल पाटले और राहुल कुमार खाण्डे उसके घर पहुंचे थे।
दोनों ने खुद को जियो कंपनी का सुपरवाइजर बताते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेने की बात कही। इसके एवज में प्रत्येक ट्रैक्टर का 30 हजार रुपये किराया देने का भरोसा दिलाया।
झांसे में आकर विमलेश ने अपने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके सुपुर्द कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों ट्रैक्टर -ट्रॉलियों को बिलासपुर जिले के एक व्यक्ति के पास करीब दो लाख रुपये में बेच दिया। प्राप्त रकम में से 50 हजार रुपये खर्च कर दिए। विमलेश के साथ करीब 0 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।
शिकायत पर बलौदा पुलिस ने धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पहले सन्नी लाल पाटले निवासी बम्हनीन, थाना अकलतरा और राहुल कुमार खाण्डे निवासी खम्हरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। तीसरा आरोपी अब्दुल गफूर खान घटना के बाद से फरार था।
बलौदा पुलिस उसकी लगातार पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर जियो कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेने और बाद में उन्हें बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

