CG: कृषि अधिकारी के घर 37 लाख की चोरी, साला निकला चोर, जुआ और कर्ज…

CG: कृषि अधिकारी के घर 37 लाख की चोरी, साला निकला चोर, जुआ और कर्ज…

रायपुर। कृषि विभाग के अधिकारी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक चोरी को गिरफ्तार किया है। चोर कोई और नहीं बल्कि घर का ही सदस्य निकला। साले ने ही जीजा के घर 37 लाख की ज्वेलरी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ज्वेलरी जब्त कर ली है।

जानिए कैसे दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी अनिल शर्मा निवासी लक्ष्मी नगर टिकरापारा ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वो कृषि विभाग में तकनीकी विशेषज्ञ के पद पर कोंडागांव में पदस्थ है। अपने परिवार के साथ वहीं निवास करता है। रायपुर स्थित उसके मकान के तीसरे तल पर वो खुद रहता है और प्रथम व द्वितीय तल पर उसके माता-पिता व बड़े भाई का परिवार रहता है।

28 अक्टूबर की दोपहर मकान की साफ-सफाई करने वाली महिला ने ताला लगाकर चाबी उसकी मां को सौंप दी थी। 30 अक्टूबर की सुबह उसकी मां ने फोन कर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला कटा होने व चोरी होने की सूचना दी। प्रार्थी द्वारा रायपुर पहुंचकर देखने पर मुख्य दरवाजे का ताला कटा हुआ और कमरे में रखी आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था।

आलमारी में रखे सोने, चांदी व हीरे के आभूषण, नगदी रकम नहीं थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पश्चिम क्षेत्र DCP रॉबिन्सन गुरिया ने गंभीरता से लिया और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।  क्राइम एण्ड साइबर यूनिट व थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की गई। साथ ही, घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जाँच की गई। घटना से पूर्व प्रार्थी के मकान की साफ-सफाई घर में काम करने वाली महिला द्वारा की गई थी, उससे भी पूछताछ की गई।

साला निकला चोर 

इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति प्रार्थी के मकान की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करते दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान प्रार्थी के साले प्रियंक उर्फ शुभम पाण्डेय निवासी प्रिंस कॉलोनी टिकरापारा के रूप में की गई।

पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़कर पूछताछ करने पर  बार-बार अपना बयान बदलकर, अपराध में संलिप्तता से इनकार कर पुलिस टीम को गुमराह कर रहा था, लेकिन उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लगातार पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात स्वीकार की।

जुआ और कर्ज

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे ऑनलाईन जुआ खेलने की आदत और उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने जीजा के घर चोरी करने की योजना बनाई। कुछ दिन पूर्व वह अपनी बहन (प्रार्थी की पत्नी) के साथ प्रार्थी के घर में दो दिन तक रुका था। इस दौरान उसे घर की आलमारी में सोने-चांदी व हीरे के आभूषण, नकदी रकम रखे होने की जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि उसकी बहन कोंडागांव चली गई है।

आरोपी दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और सीढ़ियों के रास्ते तीसरे तल पर पहुंचा। इसके बाद अपने पास रखी छोटे ग्राइंडर मशीन की सहायता से दरवाजे की कुंडी तोड़कर मकान के अंदर प्रवेश किया। आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने, चांदी व हीरे के आभूषण, नकदी रकम चोरी कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 25 तोला सोने के जेवरात जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

प्रियंक उर्फ शुभम पाण्डेय पिता देवेन्द्र पाण्डेय 31 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13, पंजाबीपारा थाना कोतवाली जिला महासमुंद। 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *