CG-पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, जानिए घटना

CG-पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार, जानिए घटना

CG: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत अंजाम दिया है। परिवारिक विवाद के बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानिए पूरा मामला 

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि मधुवन शंकर सिंह निवासी भालूकछार इमलीपारा द्वारा 3 अक्टूबर कों थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके बड़े भाई रामाशंकर सिंह की हत्या उसके ही बेटे मुकेश ने कर दी है। बेटे ने टांगी से मारकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। बड़े भाई रामाशंकर का शव घर के कमरे में खून से लथपथ पड़ा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा में धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर SSP द्वारा थाना दरिमा पुलिस को कार्रवाई कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा एफएसएल टीम के साथ पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाये गए। मामले के आरोपी मुकेश कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

जमीन विवाद में हत्या

आरोपी द्वारा बताया गया कि जमीन बिक्री के पैसों को लेकर हुए विवाद के दौरान टांगी से अपने पिता के सिर पर हमला कर हत्या कर दिया था। आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल से लोहे की टांगी खून लगा हुआ जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दरिमा, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निशांत गौरव कुर्रे, उप निरीक्षक राजेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, आरक्षक अशोक कुजूर, अकलेश यादव, शरद राजवाड़े, सुरेश यादव, निमल, शेरशाह मिंज, अलोक, भूपेंद्र सिंह सक्रिय रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *