CG: डीजे में डांस को लेकर हत्या, नाबालिग ने चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट…
CG: रायपुर। राजधानी रायपुर में डीजे में नाचने को लेकर हुए विवाद के दौरान युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। वहीँ, पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा हैं कि हत्या में शामिल आरोपी नाबालिग है।
जानिए पूरा मामला
घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह की है। शनिवार की देर रात स्वर्ण जयंती चौक के पास डीजे बज रहा था। इस दौरान गौरव सेन भी वहां मौजूद था। इसी बीच डीजे में डांस को लेकर नाबालिग आरोपी से विवाद हो गया।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि नाबालिग ने धारदार हथियार से गौरव सेन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।
इधर, लहूलुहान हालत में गौरव जमीन पर गिर गया, जिसे मौके पर छोड़कर आरोपी भाग निकला। आसपास के लोगों ने तत्काल गंभीर हालत में गौरव को अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र में हड़कंप
हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा हैं कि मुख्य आरोपी नाबालिग के साथ अन्य भी शामिल थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
वहीं, इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने दावा किया हैं कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

