CG Crime News: डबल मर्डर: एक घर में बिछ गईं दो लाशें! मां-बेटे की हत्या, बेटी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही

CG Crime News: डबल मर्डर: एक घर में बिछ गईं दो लाशें! मां-बेटे की हत्या, बेटी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही

राजनांदगांव। 10 अक्टूबर 2026| छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई है। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के चौथना गांव में घर के भीतर मां और बेटे की हत्या कर दी गई, बेटी गंभीर रूप से घायल बेटी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

घर में मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कमला सोनकर के रूप में हुई है। हमले में उनके बेटे की भी मौत हो गई। बेटी ममता सोनकर जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय कमला सोनकर के पति किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान घर में हमला किए जाने की जानकारी सामने आई। वारदात की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत और तीसरे सदस्य के गंभीर रूप से घायल होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

पारिवारिक रंजिश की आशंका, रिश्तेदार पर भी संदेह

शुरुआती जानकारी में इस दोहरी हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। परिवार के एक रिश्तेदार पर संदेह होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अब तक न तो हत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि की है और न ही किसी संदिग्ध की भूमिका को लेकर अंतिम जानकारी दी है।

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वारदात के पीछे पुराना विवाद, पारिवारिक तनाव या कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

दो हत्याओं से गांव में दहशत, जांच पर टिकी निगाहें

चौथना गांव में हुई इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घर के भीतर मां-बेटे की हत्या कैसे हुई? हमले के पीछे कौन है और इसकी वजह क्या है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने आना बाकी है।

पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल ममता सोनकर की हालत और मामले में सामने आने वाले तथ्यों पर सबकी निगाहें टिकी

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *