CG के दाबेली संचालक की झारखंड में मिली अर्धनग्न लाश, हत्या कर शव फेंका, मृतक ने वीडियो जारी कर पत्नी पर लगाया था आरोप…

CG के दाबेली संचालक की झारखंड में मिली अर्धनग्न लाश, हत्या कर शव फेंका, मृतक ने वीडियो जारी कर पत्नी पर लगाया था आरोप…

अंबिकापुर। अंबिकापुर के टुन-टुन दाबेली संचालक की लाश झारखंड के रंका थाना क्षेत्र में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक का शव नग्न हालत में मिला। वहीं, उसकी बाइक रामानुजगंज में लावारिस हालत में मिली है। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर घटना की जांच झारखंड पुलिस द्वारा की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक अमन ओझा अंबिकापुर के मिशन चौक का रहने वाला था और टुन-टुन दाबेली के नाम से दुकान लगाता था। एक डेढ़ माह पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, वीडियो में उसने अपनी पत्नी को धर्म विशेष के युवक के साथ भागने का आरोप लगाया था। मृतक ने वीडियो में कहा था कि उसकी पत्नी द्वारा उसे धमकी भी दी गई थी। उसकी हत्या भी हो सकती है। वीडियो जारी कर मृतक ने हिंदू संगठन से मदद की अपील की थी, जिसके बाद मामले ने काफी तुल पकड़ा था। मृतक ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी।

विवाद गहराने पर उसकी पत्नी लौट कर आ गई थी, जिसके बाद वो खुद के लगाए गए आरोपों से मुकर गया था। बताया जा रहा है कि अमन ओझा लंबे समय से नशा करने लगा था। नशे की वजह से उसका उसकी पत्नी से विवाद होते रहता था। इसी के चलते उसे उसकी पत्नी ने छोड़ दिया था।

इसी बीच बीते रविवार 10 मई को उसकी लाश झारखंड के रंका थाना क्षेत्र के एनएच 343 से लगे खुथवा मोड़ के पास उसकी लाश मिली। सिर पर गहरे चोट के निशान मिले। वहीं, मृतक के शरीर के नीचले हिस्से से कपड़े भी गायब थे।

पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की हत्या की गई और फिर लाश को वहां फेंका गया। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि युवक झारखंड कैसे पहुंचा और उसकी हत्या किसने की।

झारखंड पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है अमन ओझा ने बीते शुक्रवार को अंबिकापुर के मिशन चौक के पास एक कार और ऑटो में आग लगा दी थी, जिसके बाद उसकी पिटाई भी की गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति की बाइक लेकर अमन फरार हो गया था। बाइक रामानुजगंज के पास से पुलिस ने बरामद कर ली है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *