रायपुर में युवक को प्रिंस मूवी का विवेक ओबेरॉय' बनना पड़ा भारी! चलती बाइक की टंकी पर युवती के साथ किया अश्लील स्टंट, पुलिस ने बनाया मुर्गा

रायपुर में युवक को प्रिंस मूवी का विवेक ओबेरॉय' बनना पड़ा भारी! चलती बाइक की टंकी पर युवती के साथ किया अश्लील स्टंट, पुलिस ने बनाया मुर्गा

Raipur: रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी रायुपर से एक युवक और युवती का अश्लील स्टंट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में युवक अपनी महिला दोस्त को बाइक की टंकी पर बिठाकर बाॅलीवुड के गाने पर जानलेवा और अश्लील स्टंट करते दिखाई दिया था।

जानिए पूरा मामला

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो को लेकर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी। कुछ लोगों ने रायपुर कमिश्नरेट पुलिस को टैग कर तत्काल एक्शन लेने की बात कही थी।

इधर, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बाइक चालक का पता लगाया और उसे पकड़कर थाने लाया गया।

अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज

युवक की पहचान मठपुरैना निवासी भीमेश देवांगन पिता गोपाल देवांगन 24 वर्ष के रूप में की गई। युवक के खिलाफ थाना टिकरापारा में अश्लीलता फैलाने, लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में बीएनएस और एमवी एक्ट की कार्रवाई की गई।

कान पकड़ और हाथ जोड़कर मांगी माफी

युवक ने पुलिस की मौजूदगी में कान पकड़ और हाथ जोड़कर माफी मांगी। साथ ही भविष्य में ऐसा नहीं करने का भरोषा भी दिया।

पुलिस ने जारी बयान में बताया कि...’थाना राखी के अपराध क्रमांक 154/2026 में आज इंस्टाग्राम के विभिन्न  चैनल में वायरल हुआ था । वीडियो की तत्काल तस्दीक कर वायरल वीडियो के मोटर सायकल चालक भीमेश देवांगन पिता गोपाल देवांगो उम्र 24 साल सकिन मठपुरैना थाना टिकरापारा के ऊपर अश्लीलता फैलाने, लापरवाही से ड्राइविंग में बीएनएस और एमवी एक्ट की कार्रवाई की गई।’

नीचे देखें वीडियो…

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *