रायपुर में भीषण सड़क हादसा, आरक्षक समेत 2 की मौत, ट्रेक्टर से भिड़ंत में कार के उड़े परखचे…

रायपुर में भीषण सड़क हादसा, आरक्षक समेत 2 की मौत, ट्रेक्टर से भिड़ंत में कार के उड़े परखचे…

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रेक्टर की टक्कर में कॉन्स्टेबल समेत दो की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार सवार आरक्षक कमलेश वर्मा और रुपेश निषाद की मौत हो गई। वहीं, गोपी साहू गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है। हादसा रविवार की रात करीब 9:10 बजे के बीच का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम तर्रा निवासी आरक्षक कमलेश वर्मा अपने गांव के ही रुपेश निषाद और गोपी साहू के साथ शुक्रवार को रायपुर घूमने गए थे। रात में तीनों कार से वापस खरोरा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बरौंडा के पास खरोरा की ओर से आ रहे भूसे से भारी ट्रैक्टर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के बुरी परखच्चे उड़ गए। हादसे में कमलेश और रुपेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही तिल्दा से सिलतरा हुआ था स्थानांतरण आरक्षक कमलेश वर्मा पहले तिल्दा थाने में पदस्थ थे। कुछ समय पहले ही स्थानांतरण हो कर सिलतरा थाने आये थे।

बताया जा रहा है कि गुरुवार से वे छुट्टी पर थे। शुक्रवार को वह अपने गांव के दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। रायपुर से लौटते समय बरौंडा के पास उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कमलेश समेत दो की मौत हो गई।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *