राजनांदगांव में मिला 'गोवा' दारू का जखीरा, दो आरोपियों के पास से 9600 बोतल शराब जब्त…

राजनांदगांव में मिला 'गोवा' दारू का जखीरा, दो आरोपियों के पास से 9600 बोतल शराब जब्त…

राजनंदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने भारी मात्रा के शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9600 बोतल शराब जब्त की गई। वहीं, इस मामले में अबतक के 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर थाना डोंगरगढ़, पुलिस चौकी मोहारा, साइबर टीम द्वारा नकली शराब लेबल, होलोग्राम व पैकेजिंग सामग्री से जुड़े प्रकरण में लगातार एंड-टू-एंड जाँच-कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में की गई कार्रवाई के आधार पर पुलिस टीम ने 25 सितम्बर को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में महेन्द्र वर्मा उर्फ बड़ा कट्टी व रमाशंकर राजपूत उर्फ बाबा ठाकुर 55 वर्ष शामिल हैं। प्रकरण में अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी 

1. महेन्द्र वर्मा उर्फ बड़ा कट्टी, पिता कुमार वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी मोहारा, पुलिस चौकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।

आरोपी की निशानदेही पर ग्राम मोहारा में उत्तराखंड निर्मित रॉयल गोवा स्प्रिट अंग्रेजी शराब की 50 पेटियां जप्त की गईं। प्रत्येक पेटी में 48 नग के हिसाब से कुल 2,400 नग बोतल, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 432 बल्क लीटर शराब, जिसकी अंकित कीमत 91,200 है, बरामद की गई।

इसके अतिरिक्त 1 सफेद रंग की Creta कार एवं 01 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। आरोपी से जब्त सामग्री की कुल कीमत 11,12,000 अंकित है।

2. रमाशंकर राजपूत उर्फ बाबा ठाकुर, पिता स्व. अमृत लाल राजपूत, उम्र 55 वर्ष, निवासी बैकुंठधाम अम्रपाली, वैशाली नगर, वार्ड क्रमांक 35, भिलाई, जिला दुर्ग।

आरोपी की निशानदेही पर कचना, चौकी बिरेझर जिला धमतरी के फार्महाउस से उत्तराखंड निर्मित रॉयल गोवा स्प्रिट अंग्रेजी शराब की 150 पेटियां जप्त की गईं। प्रत्येक पेटी में 48 नग के हिसाब से कुल 7,200 नग बोतल, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 1,296 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत 2,73,600 है।

1 सफेद रंग की Brezza कार एवं 01 मोबाइल फोन भी जप्त किया गया। आरोपी से जप्त सामग्री की कुल कीमत 7,93,000 अंकित है।

इस प्रकार दोनों आरोपियों से कुल 200 पेटी, 9,600 नग शराब की बोतलें कुल 1,728 बल्क लीटर शराब, 2 चारपहिया वाहन व 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 19,05,000 है।

जाँच में बड़ा खुलासा

प्रकरण की विवेचना में सामने आया है कि रमाशंकर राजपूत उर्फ बाबा ठाकुर द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ उक्त शराब मंगवाकर भंडारित किया गया था, तथा सहयोगियों के माध्यम से शराब की सप्लाई की जाती थी। वहीं महेन्द्र वर्मा उर्फ बड़ा कट्टी द्वारा उक्त शराब मोहारा क्षेत्र में बिक्री के लिए प्राप्त किया जाना सामने आया है। प्राप्त तथ्यों व सबूतों के आधार पर शराब के स्रोत, परिवहन, भंडारण एवं वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

जब्त वाहनों एवं मोबाइल फोन से प्राप्त जानकारी तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का भी परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियों को चिन्हित करने तथा प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

राजनांदगांव पुलिस की अवैध शराब एवं संगठित आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *