गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने वाले 4 बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक्स। अब तेज धूप में भी मिलेगी तुरंत ताज़गी!

गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने वाले 4 बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक्स। अब तेज धूप में भी मिलेगी तुरंत ताज़गी!

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Garmi mein peene Wale best energy drinks: गर्मी के मौसम में जब तापमान बढ़ने लगता है तो धरती के साथ साथ हमारा शरीर भी सूखता है। ऐसे में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाना बहुत जरूरी है। जब भी शरीर डिहाइड्रेट होता है तो हमें थकान और चिड़चिड़ापन भी महसूस होता है। इस समस्या से निपटने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे पेय पदार्थ बताने वाले हैं जो आपको पूरी तरह से हाइड्रेटेड रखेंगे। यह एनर्जी ड्रिंक पीते ही आप पूरे दिन भर के लिए ऊर्जावान रहेंगे और शरीर में पानी की कोई कमी नहीं रहने वाली है। चलिए जानते हैं कि गर्मी के मौसम में कौन से पेय पदार्थ पीना सबसे अच्छा होता है!

1. नारियल पानी का सेवन

गर्मी के मौसम में जब भी हम घर से बाहर निकलते हैं तो हमें पसीना अधिक आने लगता है जिससे कि हमारे शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में नारियल पानी सबसे अच्छा उपाय है क्योंकि इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्सियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं। इसका हल्का मीठा स्वाद आपके शरीर में भरपूर ऊर्जा भर देता है।

2. शुद्ध जल भी है सही विकल्प

गर्मी के मौसम में पानी का सेवन बहुत जरूरी है। वैज्ञानिक शोधों से यह पता चला है कि शरीर के 57 से 60% हिस्से में पानी ही होता है। ऐसे में पानी का सेवन आपको सिर्फ डिहाइड्रेशन से ही नहीं बचता बल्कि आपके मूड को रिफ्रेश करने और मस्तिष्क के तेज काम करने में भी मददगार है। यदि आपको सामान्य पानी के पोषक तत्वों को और ज्यादा बढ़ाना है तो उसमें तुलसी, नींबू या फिर खीरे के टुकड़े डालकर सेवन कर सकते हैं।

3. देसी छाछ का सेवन

गर्मियों के मौसम में भारतीयों का सबसे फेवरेट ड्रिंक होता है छाछ। यह एक देसी ड्रिंक है जो प्रोबायोटिक से भरपूर होती है और शरीर को तारोताजा–ठंडा रखने का काम करती है। छाछ में डले हुए धनिए, जीरे और पुदीने के वजह से यह पाचन में भी सहायक है।

4. ठंडी ग्रीन टी है फायदेमंद

वैसे तो ग्रीन टी गर्म करके पिया जाता है लेकिन गर्मियों के दिनों में बर्फ डली हुई ग्रीन टी पीना बहुत ही फायदेमंद होती है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो गर्मियों के दिनों में शरीर को ठंडा रखता है। इसे बिना चीनी के खाली पेट पीना और भी ज्यादा लाभदायक है। अदरक और नींबू के साथ मिलाकर पीने से शरीर में हाइड्रेशन और सूजन की समस्या भी कम होती है।

कुछ चीजों का रखें ध्यान

जैसे ही गर्मियां बढ़ती हैं लोग मार्केट से कोल्डड्रिंक खासकर एनर्जी ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। इन ड्रिंक्स में बहुत अधिक मात्रा में शुगर होती है जो आपके शरीर का वजन बढ़ाने के साथ-साथ मधुमेह का कारण भी बन सकता है। यदि आप घर में सामान्य नींबू पानी भी पी रहे हैं तो उसमें चीनी की मात्रा कम रखें।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *