ऑटो-पिकअप में टक्कर से 3 महिलाओं की मौत, 12 घायल, 4 की हालत गंभीर, दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहीं थीं सभी

इमेज- इंटरनेट
Korea Road Accident
Korea Road Accident: कोरिया l छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दर्दनाक सड़क हो गया. शुक्रवार देर शाम पिकअप और ऑटो की टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी. जबकि 12 महिलाएं बुरी तरह घायल हैं. कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
घटना पटना थाना क्षेत्र की है. हादसा शुक्रवार शाम करीब 8 बजे सावारांवा के पास हुई है. मृतकों की पहचान फुलकुंवर पति महेंद्र सिंह (50 साल), रामबाई पति रामकुमार (60 साल) और फुलकुंवर पति जगजीवन (60 साल) हुई है. जबकि 12 घायल है.
पिकअप और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर
जानकारी के मुताबिक़, महिलाएं छिंदिया गांव की रहने वाली थी. जो दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने बिलारो गांव गई थी. दशगात्र कार्यक्रम के बाद सभी वापस लौट रहे थे. इसी बीच ग्राम सांवारावा के पास पिकअप और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी.
12 महिलाएं घायल
हादसे के बाद लोगों को चीख पुकार मच गयी. कुछ महिलाए उछलकर सड़क पर गिर गईं. हादसा इतना भीषण था जिसमे 3 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई. 12 अन्य महिलाएं घायल हो गई है. आसपास लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.
कुछ की हालत गंभीर
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जिनकी हालत गंभीर है उन्हें बैकुंठपुर रेफर किया गया है. जिनका इलाज जारी है.
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया हादसे के बाद पिकअप का चालक वाहन लेकर फरार हो गया है. जिसके तलाश की जा रही है. साथ ही सीसीटीवी के फुटेज भी जांच किये जा रहे हैं.

