CG BJP Politics: CM ने छत्तीसगढ़ भाजपा को सुदृढ़ बनाने के लिए पवन साय को दी बधाई, ट्वीटर हैंडल में सीएम ने ये लिखा

रायपुर। 28 सितंबर 2026| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवन साय का झारखंड में मिले नए दायित्व व जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है। एक्स ट्वीटर हैंडल पर सीएम ने लिखा है, भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का नया दायित्व सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए पवन साय को बधाई संदेश भेजा है।
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आदरणीय पवन साय जी को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
सीएम विष्णु देव साय ने पवन साय के छत्तीसगढ़ भाजपा में किए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में उन्होंने संगठन को सुदृढ़ बनाने और भाजपा सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “आपका सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व, संगठनात्मक कुशलता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय जुड़ाव आपकी विशिष्ट पहचान रहा है। आपके अनुभव, दूरदर्शिता और समर्पण ने प्रदेश संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान की है।”
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पवन साय का मार्गदर्शन और व्यापक संगठनात्मक अनुभव झारखंड में भी छत्तीसगढ़ की तरह परिणामकारी साबित होगा और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने नवीन दायित्व के लिए एक बार फिर पवन साय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि पवन साय लंबे समय से छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं और हाल ही में उन्हें झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

