पत्नी का मालिक से अवैध संबंध! शक में सनकी पति ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, मालिक का गला घोंटा और फिर…

पत्नी का मालिक से अवैध संबंध! शक में सनकी पति ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, मालिक का गला घोंटा और फिर…

इमेज- इंटरनेट 

Raipur Crime News

Raipur Crime News: 19 सितंबर 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शक और हत्या का सनीसनीखेज मामला सामने आया है. पत्नी से अफेयर के शक में एक सनकी पति ने अपनी मकान मालिक की बेरहमी से हत्या कर दी. गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

क्या है पूरा मामला 

मामला राखी थाना क्षेत्र के गनोद इलाके का है. वारदात शुक्रवार की बताई जा रही है. मृतक की पहचान गनोद के रहने वाले 45 वर्षीय वेद राम साहू के रूप में हुई है. जबकि आरोपी पुरुषोत्तम धीवर (25 साल) है. जिसमे पत्नी से अफेयर के शक में वेद राम साहू की जान ले ली. 

बीवी से अफेयर का था शक 

जानकारी के मुताबिक़, पुरुषोत्तम धीवर मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव का रहने वाला है. वह वेद राम साहू के मकान में किराए पर दूकान लेकर ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था. वह करीब एक-दो सालों से दुकान चला रहा था. उसे शक था कि वेद राम का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है. 

गला दबाकर मार डाला 

इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था. कई बार दोनों के बीच गली गलौज और मारपीट हुआ था. वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. जो देखते देखते इतना बढ़ा कि पुरुषोत्तम ने वेद राम का गला दबा दिया. जिससे वेद राम की मौत हो गई. 

पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी 

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. मृतक के शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेजा गया. साथ ही पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम धीवर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में अवैध सम्बन्ध का शक सामने आया है. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *