CG Crime News: CG के इस शहर में हमलावरों ने घर में घुसकर मारा चाकू, बुजुर्ग की हालत नाजुक, अस्पताल में चल रहा इलाज

CG Crime News: CG के इस शहर में हमलावरों ने घर में घुसकर मारा चाकू, बुजुर्ग की हालत नाजुक, अस्पताल में चल रहा इलाज

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

सरगुजा। 16 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ अंबिकापुर शहर के घनी आबादी वाले रसूलपुर मोहल्ले में बुधवार की सुबह तीन हमलावरों ने बशीरुद्दीन सिद्दीकी (66) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घर से निकलकर भागने की कोशिश में बुजुर्ग सड़क पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर पैदल भाग निकले।

हमलावरों ने चाकू से उनके पेट में पांच से छह बार वार किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के साथ पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस ने मौके पर साक्ष्य एकत्रित किए। घटना के बाद समूचे जिले के बाहरी रास्तों पर नाकेबंदी की गई है।

दामाद पर साजिश का शक

घायल बशीरुद्दीन के परिजनों ने बताया कि उनकी छोटी बेटी का विवाह तकिया निवासी नाजिम सबा से हुई थी। नाजिम द्वारा लगातार पत्नी को प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके में आकर रहने लगी। उसने पति से तलाक का प्रयास किया लेकिन पति द्वारा तलाक नहीं देने पर उसने कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट में तलाक का केस विचाराधीन है।

परिजनों का आरोप है कि दामाद यह चाहता है कि ससुर नहीं रहेगा तो पत्नी उसके साथ रहने लगेगी। परिजनों को आशंका है, दामाद के रिश्तेदार पांकी झारखंड में रहते हैं। वहां से भी अपराधियों को बुलाया जा सकता है।

 

CCTV में भागते नजर आए हमलावर

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे में तीन हमलावर पैदल भागते नजर आ रहे हैं। तीनों हमलावरों के स्पोर्ट्स बाइक से आने की बात कही जा रही है। इन्होंने अपनी बाइक दूर खड़ी की थी। हमलावरों ने अपना चेहरा भी नहीं ढंका था। रसूलपुर मोहल्ला घनी आबादी वाला है।मोहल्ले में कई गलियां हैं। पहली बार यहां आने वाला व्यक्ति आसानी से नहीं निकल सकता। पुलिस को आशंका है, हमलावरों ने रेकी के बाद पूरे इलाके को अच्छे से देखने और भागने का रास्ता तय करने के बाद घटना को अंजाम दिया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *