तीज मनाने जा रहे छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, CM साय ने किया 5- 5 लाख मुआवजे का ऐलान, ड्राइवर की लापरवाही से हुआ था हादसा

इमेज- इंटरनेट
Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ. रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई थी. जिसमे छत्तीसगढ़ के रहने वाले 9 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. हादसे में 14 लोग घायल हैं. इस घटना पर मुख़्यमंत्री विष्णुदेव साय शोक व्यक्त करते हुए मृतकों को 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान किया है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जताया दुःख
भंडारा जिले में हुए सड़क हादसे पर दुख मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया और मुआवजे का ऐलान किया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृत छत्तीसगढ़ के नागरिकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से ₹5-5 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.
छत्तीसगढ़ शासन की टीम भंडारा पहुंच चुकी है और महाराष्ट्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर घायलों के उपचार एवं प्रभावित परिवारों की सहायता में जुटी है. गंभीर रूप से घायलों के बेहतर उपचार के लिए नागपुर में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी.
कैसे हुआ था हादसा
दरअसल, पूरी घटना लाखनी तहसील के मानेगांव और पिंपलगांव के बीच नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे की है. शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे पिंपलगांव के भाऊ ढाबा के पास हादसा हुआ था. जिसमे ट्रक और बोलेरो की टक्कर से 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हुई है.
पोला और तीज मानाने जा रहे थे सभी
कबीरधाम एसपी जितेंद्र यादव के अनुसार, ज्यादातर लोग कबीरधाम और खैरागढ़ जिले के रहने वाले थे. सभी पोला और तीज उत्सव में शामिल होने के लिए नागपुर जा रहे थे. सभी बोलेरो में सवार होकर रायपुर से नागपुर के किये निकले थे. जिसमे 20 से ज्यादा लोग सवार थे.
इसी बीच शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे पिंपलगांव रोड के भाऊ ढाबा के पास उनकी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी बोलेरो ट्रक में फंस गया. हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से बचाव अभियान चलाया. फंसी कार को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी की मदद लेनी पड़ी.
9 लोगों की मौत, कई घायल
हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में 14 लोग घायल हैं. घायलों को भंडारा और नागपुर में भर्ती कराया गया है.
मृतकों की पहचान, नागपुर निवासी जनाबाई राम अवतार वर्मा (50 वर्ष), खैरागढ़ निवासी धैर्य रूपेश उये (4 साल), स्वीटी रूपेश उइके (6 साल), गायत्री रूपेश उइके (30 वर्ष), कवर्धा निवासी गणेशिया अरावत पटेल (22 वर्ष), मीनाक्षी राजकुमार वर्मा (26 वर्ष), कु. रेशा राजकुमार वर्मा (2 वर्ष) सरिता विजय वर्मा(30 वर्ष) और राजकुमारी प्रह्लाद पटेल के रूप में हुई है.
ड्राइवर की लापरवाही से हादसा
पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. प्राथमिक जांच के अनुसार, ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है. ड्राइवर तेज रफ़्तार में गाड़ी चला रहा था. जिससे यह हादसा हुआ है. फिलहाल घटना की जांच की जांच की जा रही है.

