मामूली सी बात पर पत्नी का कत्ल! पति ने डम्बल से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सामने आई वजह कर देगी हैरान

इमेज- इंटरनेट
Korba Crime News
Korba Crime News: 10 सितंबर 2026, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पाली इलाके में एक पति ने मामूली से विवाद में पत्नी बेहरमी से हत्या कर दी. उसके सिर पर सीमेंट के डंबल से वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
मामला जिले के पाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 09 शांति बस्ती का है. वारदात बुधवार सुबह लगभग 4 से 5 बजे की है. मृतका की पहचान बंधन कुंवर (39 साल) के रूप में हुई है. जबकि उसकी हत्या करने वाला आरोपी रमेश डोंगरे (40 साल) है. घर बनाने के विवाद में उसने पत्नी को डम्बल से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.
घर बनाने को लेकर होता था विवाद
जानकारी के मुताबिक़, रमेश ने पत्नी को छोड़कर बंधन से दुसरी शादी की थी. साथ ही बंधन की भी यह दुसरी शादी थी. शादी के बाद वह अपने पत्नी के घर में ही रह रहा था. रमेश दुसरा घर बनाकर उसमे रहना चाहता था. लेकिन पत्नी को यह मंजूर नहीं था. जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.
सीमेंट के डंबल से मार डाला
वारदात वाले दिन बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. देखते-देखते विवाद इतना बढ़ा कि सुबह करीब 4 से 5 बजे रमेश ने गुस्से में सीमेंट के डंबल से बंधन कुंवर के सिर पर हमला कर दिया. सीमेंट के डंबल से उसे खूब पीटा. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी.
आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
मामले की सूचना मिलते ही पाली पुलिस- एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

