Raipur News: अड्डेबाजों पर सेंट्रल जोन पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 दिनों में 50 के खिलाफ कार्रवाई, 8 आबकारी प्रकरण, 80 कोटपा, 14 नाबालिग के वाहन जब्त

Raipur News: रायपुर कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के निर्देश पर 31 अगस्त से 2 सितंबर तक सेंट्रल जोन में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाइन, तेलीबांधा एवं देवेंद्र नगर क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों, अड्डेबाजी करने वालों व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करते हुए कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की गई।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
विगत तीन दिनों में धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत कुल 43 प्रकरणों में 47 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त धारा 126, 135(3) BNSS के तहत 3 प्रकरणों में 3 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 46 प्रकरणों में 50 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की गई।
थाना-वार धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई इस प्रकार
थाना कोतवाली: 10 प्रकरण/10 व्यक्ति
थाना गोलबाजार: 03 प्रकरण/04 व्यक्ति
थाना मौदहापारा: 02 प्रकरण/02 व्यक्ति
थाना गंज: 07 प्रकरण/08 व्यक्ति
थाना सिविल लाइन: 09 प्रकरण/10 व्यक्ति
थाना तेलीबांधा: 12 प्रकरण/13 व्यक्ति
थाना देवेंद्र नगर: 03 प्रकरण/03 व्यक्ति
वहीं थाना गोलबाजार एवं देवेंद्र नगर द्वारा धारा 126, 135(3) BNSS के तहत 03-03 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।
अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई
अपराध व असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आर्म्स एक्ट के 2 प्रकरणों में 2 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आबकारी एक्ट के 6 प्रकरणों में 6 आरोपियों, सट्टा एक्ट के 1 प्रकरण में 2 आरोपियों तथा कोटपा एक्ट के 80 प्रकरणों में 80 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त शराब पी कर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत 1 प्रकरण में 1 व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई।
नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई
सघन वाहन चेकिंग के दौरान 14 ऐसे वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें चालक नाबालिग पाए गए। थाना कोतवाली में 2, मौदहापारा में 5, सिविल लाइन में 3 तथा देवेंद्र नगर में 4 वाहन जब्त किए गए।
फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़
फरार आरोपियों एवं वारंटियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रखते हुए थाना सिटी कोतवाली द्वारा 109 BNS के फरार आरोपी इमरोज तथा 119(1) BNS के फरार आरोपी सुबे सागर व संदीप सागर को गिरफ्तार किया गया। थाना गोलबाजार द्वारा 2 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।
डीसीपी सेंट्रल जोन द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश किया गया है कि संदिग्ध व्यक्तियों, अड्डेबाजी करने वालों, आदतन अपराधियों व कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर कार्रवाई जारी रखी जाए। पुलिस की सतत पेट्रोलिंग, चेकिंग व निगरानी के माध्यम से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

