CG Teacher News: शिक्षक साझा मंच की मांगों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का मिला खुला समर्थन; राज्य शासन से की शीघ्र निर्णय की मांग

CG Teacher News: शिक्षक साझा मंच की मांगों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का मिला खुला समर्थन; राज्य शासन से की शीघ्र निर्णय की मांग

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन

CG Teacher News: रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ की प्रमुख मांगों का प्रांतीय स्तर पर पूर्ण समर्थन करने का एलान किया है। इस संबंध में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा द्वारा विधिवत समर्थन पत्र जारी कर राज्य शासन से शिक्षकों के हित में सकारात्मक कदम उठाने की मांग की गई है।

फेडरेशन ने शिक्षक साझा मंच की दो प्रमुख मांगों का प्रमुखता से समर्थन किया है: TET एवं पदोन्नति प्रक्रिया: अन्य राज्यों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष TET की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, उनकी सेवा सुरक्षा तय हो तथा वरिष्ठता के आधार पर पूर्व प्रचलित नियमानुसार पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

वेतन विसंगति एवं सेवा गणना

मोदी की गारंटी’ के अनुरूप सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर की जाए तथा शिक्षक संवर्ग में नियुक्ति तिथि से पूर्व की सेवा अवधि की गणना करते हुए क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान, पेंशन सहित समस्त सेवा लाभ प्रदान किए जाएं।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि वर्षों से शासकीय सेवा में समर्पित शिक्षकों के हितों की रक्षा करना और उन्हें सेवा अवधि व वरिष्ठता के अनुसार पदोन्नति एवं अन्य लाभ देना पूरी तरह न्यायोचित है। फेडरेशन ने राज्य सरकार से मांग की है कि शिक्षकों की इन दोनों मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

यहां देखिए आदेश


admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *