Raipur News: रायपुर में करंट से मां-बेटा की मौत, तार में कपड़ा सुखाने के दौरान हुआ हादसा…

Raipur News: रायपुर में करंट से मां-बेटा की मौत, तार में कपड़ा सुखाने के दौरान हुआ हादसा…

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में करंट लगने से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि घटना के वक्त महिला कपड़ा सुखा रही थी। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गई। मां को बचाने के चक्कर में बेटा भी करंट से झुलस गया।

परिजन और पड़ोसियों के द्वारा दोनों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डाॅक्टरों ने जाँच के बाद दोनों के मौत की पुष्टि की।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, दिल दहला देने वाली घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। छत्तीसगढ़ नगर इलाके में करंट की चपेट में आने से मां बेटे की मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों में महिला का नाम कल्याणी यादव (54) और बेटे का नाम मधुसूदन यादव (28) था। 

घटना को लेकर आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि आज दोपहर 12 बजे कल्याणी यादव घर के छत पर बंधे लोहे के तार पर कपड़ा सुखा रही थी। इसी बीच महिला करंट वाले तार की चपेट में आ गई। 

मां को बचाने के चक्कर में बेटा भी आया चपेट में

मां को करंट लगता देख बेटा दौड़ा और बचाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वो भी मां के साथ करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौत हो गई। 

मृतक युवक कर रहा था कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी 

मृतिका अपने बेटे और दो बेटियों के साथ किराए के मकान में छत के ऊपर बने एक कमरे में रहती थी। बताया जा रहा हैं कि मृतक मधुसूदन यादव कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। वहीं, एक बहन घर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं और दूसरी बहन बाहर रहकर नर्सिंग की तैयारी कर रही हैं।

फिलहाल मामले में पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है। वहीं, इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद से मातम पसरा हुआ है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *