CG News: कार और ई रिक्शा में भिड़ंत: चार घायल, हादसे के बाद बनी हंगामे की स्थिति

CG News: कार और ई रिक्शा में भिड़ंत: चार घायल, हादसे के बाद बनी हंगामे की स्थिति

कार और ई रिक्शा में भिड़ंत

CG News: कोरबा। बुधवारी बायपास पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए, महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला मेडिकल काॅलेज अस्पताल पहुंचाया गया। एक युवती के पैर में गंभीर चोट लगने की जानकारी मिली है।

कार और ई रिक्शा के टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पलटे ई-रिक्शा से घायलों को बाहर निकालने में मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद ई-रिक्शा के संचालन को लेकर भी सवाल उठे हैं। ई-रिक्शा एक नाबालिग चला रहा था। स्थानीय लोगों का दावा है कि उसे पहले भी इस मार्ग पर वाहन चलाते देखा गया है। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है। दुर्घटना के कुछ देर बाद ई-रिक्शा चालक के करीब 15 से 20 साथी मौके पर पहुंच गए। युवकों के हाथों में लाठी-डंडे होने की बात सामने आई, जिससे घटनास्थल पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।

पुलिस ने युवकों से डंडे जब्त कर उन्हें वहां से हटाया। पुलिस की मौजूदगी के बाद स्थिति सामान्य हुई। कार को लेकर भी कई सवाल सामने आए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार पर पुलिस का चिह्न लगा था और चालक खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था। चालक के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इन दोनों बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। चालक के नशे में होने की स्थिति चिकित्सकीय जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

सिविल लाइन पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस कार चालक की पहचान, वाहनों की रफ्तार, नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा चलाए जाने और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *