CG Crime News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़या, पुलिस ने भेजा जेल

जांजगीर-चांपा। 16 अगस्त 2026| शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को भिलाई क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
पढ़िए क्या है मामला?
पीड़िता ने 13 अगस्त 2026 को थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पहचान आरोपी गंगाधर कश्यप से थी और मोबाइल के माध्यम से बातचीत होती थी। आरोपी ने शादी करने एवं पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती अनाचार किया। पीड़िता की शिकायत पर मुलमुला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर कर जांच शुरू की और आरोपी की पतासाजी करती रही।
24 घंटे के भीतर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने भिलाई बैकुण्ठ धाम के पास छावनी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने के बाद आरोपी गंगाधर कश्यप उम्र 24 वर्ष, निवासी चोरभट्टी थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

