'लड़कियां बलात्कार पसंद करती हैं…' भद्दा बयान देने वाले RSS विचारक TG मोहनदास गिरफ्तार, कांग्रेस नेत्री प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने स्वागत किया

रायपुर: दिल्ली के जंतर-मंतर में NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में छात्रों एवं युवाओं (मुख्य रूप से Gen-Z) द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के संदर्भ में केरल निवासी आरएसएस विचारक एवं भाजपा के पूर्व राज्य बौद्धिक प्रकोष्ठ प्रमुख टी.जी. मोहनदास ने अपने यूट्यूब चैनल “Pathrika” पर कई वीडियो जारी किए। इन वीडियो में उन्होंने अन्य बातों के साथ यह अत्यंत आपत्तिजनक बयान दिया कि प्रदर्शन में शामिल महिलाएँ/लड़कियाँ “बलात्कार पसंद करती हैं” (like being raped / enjoy being raped)।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुलिस हटा दी जाए तो सामूहिक बलात्कार होंगे, किंतु शिकायत नहीं होगी क्योंकि ये महिलाएँ बलात्कार पसंद करती हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने जैसे हिंसक सुझाव भी दिए थे।
इस संबंध में महिला कांग्रेस द्वारा दिनांक 29 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू जी को लिखित शिकायत दी गई थी। आज टी.जी. मोहनदास को उक्त आपत्तिजनक बयान के लिए केरल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला कांग्रेस उक्त गिरफ्तारी का स्वागत करती है।
टी.जी. मोहनदास की गिरफ्तारी पर महिला कांग्रेस की नेशनल कॉर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने मिठाई बाँटकर कांग्रेस जनों के साथ ख़ुशियाँ मनायी। इस दौरान रायपुर शहर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, महिला नेत्री सबा अली, हज़रून बानो सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

