CG मे 8 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, काम करने गए थे परिवार वाले, मौका पाते ही घर में घुसकर की दरिंदगी

CG मे 8 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, काम करने गए थे परिवार वाले, मौका पाते ही घर में घुसकर की दरिंदगी

Raigarh Rape Case: 30 जुलाई 2026, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. लैलूंगा इलाके में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गयी. अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाला युवक में घर में घुस गया और दुष्कर्म किया. पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

पड़ोसी ने बच्ची से किया दुष्कर्म  

मामला जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है. वारदात सोमवार (27 जुलाई ) शाम की है. आरोपी की पहचान पड़ोस में रहने वाला 25 साल के युवक के रूप में हुई है. आरोपी पड़ोसी ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है. 

दूसरे राज्य में रहते हैं बच्ची के माँ बाप 

जानकारी के मुताबिक़, 8 साल की पीड़ित बच्ची घर पर दादी के साथ रहती है. उसके माता-पिता काम के लिए दूसरे राज्य में रहते हैं. सोमवार की शाम को दादी खेत में रोपाई का काम करने गयी हुई थी. बच्ची घर पर अकेली थी. उसे क्या पता था उसके साथ कुछ बुरा होने वाला है. 

घर में घुसकर की दरिंदगी 

इसी बीच पड़ोस में रहने वाला युवक आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. जब रोपाई के बाद दादी घर लौटी तो बच्ची रो रही थी. दादी के पूछने पर उसने अपने साथ हुई आपबीती के बारे में बताया. जिसके बाद दादी लैलूंगा थाना पहुंची और पुलिस से शिकायत की. 

पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की. आरोपी भागने की फ़िराक में था उससे पहले पुलिस ने उसे घेराबंदी कर ग्राम लिबरा के पास से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ पोक्सो-रेप सम्बंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *