परिवार के बीच सो रहा था 3 साल का मासूम, आधी रात मौत बनकर आया जहरीला सांप, इलाज से पहले ही तोड़ दिया दम

इमेज- इंटरनेट
CG Snake Bite Death
CG Snake Bite Death Case: बारिश शुरू होने के साथ ही छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से सर्पदंश के मामले सामने आने लगते हैं. इसी बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. यहाँ महज तीन वर्षीय बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई. परिवार के साथ सोने के दौरान उसे सांप ने काट लिया.
3 साल के बच्चे की जहरीले सांप के काटने से मौत
मामला जिले के मरवाही क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरदर्री (सिंगारबहरा) का है. बुधवार (29 जुलाई) की सुबह सुबह करीब 4 बजे घटना हुई है. मृतक की पहचान स्वर्गीय रमेश सिंह के पुत्र 3 साल के करन के रूप में हुई है. करन की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई.
सोते सोते सांप ने काँटा
जानकारी के मुताबिक़, रोजाना की तरह परिवार के सभी सदस्य रात का खाना खाकर सो रहे थे. करन भी परिवार के साथ गहरी नींद में सो रहा था. इसी बीच सुबह सुबह करीब 4 बजे एक जहरीला सांप अँधेरे में कमरे में दाखिल हुआ. फिर सो रहे करन पर जोरदार डंक मार दिया.
इलाज से पहले मौत
किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. सुबह करीब 6 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उसका शरीर धीरे धीरे सुस्त पड़ने लगा. उसके शरीर में जहर फैलने लगा था. उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहाँ से उसे मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया.
अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम के शरीर में जहर फैल चुका था. इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गयी है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. दूसरी तरफ इस घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

